CATEGORIES

April 2024
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
April 26, 2024

भारत में चार महीने पहले आया था कोरोना का दूसरा वेरिएंट

कोरोना माहामारी की दूसरी लहर के आक्रमण से अभी तक भारत जूझ ही रहा था की अब ब्रिटेन से आया कोरोना का वेरिएंट फिर से भारत में तबाही का मंज़र दिखा रहा है।
इस कोरोनावाइरस का आक्रामण पहले ही यूके और दक्षिण अफ्रीका में अपनी दुसरी लहर के रूप में इस वेरिएंट के साथ फेल चुका था।
जिसके बाद अब भारत में भी इसके लक्षण दिखने शुरू हो चुके हैं। दरअसल यह वेरिएंट चार महीने पहले ही भारत में अपना कदम रख चुका था, और फिलहाल स्थिति यह है कि ब्रिटेन में मिला कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन पूरे देश में फैल चुका है। और अभी 26 राज्यों में सरकार को यूके वैरिएंट मिला है। जबकि 18 राज्यों में दोहरा म्यूटेशन भी सबसे ज्यादा लोगों में मिला है। और तो और जिन लोगों ने कभी विदेश यात्रा भी नहीं की उनमें भी यह नए स्ट्रेन काफी गंभीर परिणाम दिखा रहे हैं।
भारत सहित दुनिया के ज्यादातर देशों में कोरोना वायरस के कई स्ट्रेन सामने आ चुके हैं। भारत में भी अब तक कई स्ट्रेन मिल चुके हैं। पिछले वर्ष दिसंबर में यूके वैरिएंट भारत में मिला था लेकिन उसके बाद फरवरी तक आठ से 10 वैरिएंट भारत में मिल चुके थे।