CATEGORIES

April 2024
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
April 26, 2024

मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर का कोरोना से निधन

अभी भारत के फ्लाइंग सिख यानी की मिल्खा सिंह अपनी बीमारी से उजरेभी नहीं थे की अब एक दुखद खबर उनके लिए सामने आ गई है। महान धावक मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह का कोरोना से निधन हो गया है। रविवार शाम चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मिल्खा सिंह भी पीजीआई चंडीगढ़ में आईसीयू में भर्ती हैं। इस वजह से वह अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके।
मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह भारतीय महिला वालीबॉल टीम की पूर्व कप्तान थीं। रोम ओलंपिक के बाद उनकी शादी हो गई थीं।

भारत के दिग्गज स्प्रिंटर रहे मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर का पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशंस के कारण निधन हो गया। वे 85 साल की थीं। निर्मल भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम की कप्तान रह चुकी थीं। साथ ही वे पंजाब सरकार में स्पोर्ट्स डायरेक्टर के पद पर भी रही थीं। मिल्खा सिंह के परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि निर्मल कौर का निधन रविवार शाम 4.00 बजे हुआ। बयान में आगे कहा गया है कि ICU में भर्ती होने के कारण मिल्खा सिंह पत्नी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके।

जानकारी के लिए बता दें, PGI चंडीगढ़ में भर्ती कोरोना संक्रमित पद्मश्री मिल्खा सिंह के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। संक्रमण के दौरान बढ़े हुए अन्य पैरामीटर भी धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। उन्हें पीजीआई के आईसीयू यूनिट-1 में बनाए गए आइसोलेशन रूम में रखा गया है। पीजीआई में भर्ती होने के बाद पिछले हफ्ते मिल्खा सिंह की दोबारा कोरोना जांच की गई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अगले कुछ दिनों में दोबारा कोरोना जांच की जाएगी।