CATEGORIES

April 2024
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
April 26, 2024

कोलकाता ने मुंबई को सात विकेट से हराया

राहुल त्रिपाठी और वेंकटेश अय्यर के अर्धशतक की बदौलत कोलकाता ने आईपीएल 2021 के 34वें मुकाबले में मुंबई को सात विकेट से करारी शिकस्त दी है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने छह विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। जवाब में कोलकाता ने 15.1 ओवर में ही 159 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। मुंबई की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके और सुनील नरेन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ ही कोलकाता की टीम अंकतालिका में आठ अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है। बता दें कि मुंबई की यह लगातार दूसरी हार है। मुंबई इंडियंस 8 अंक के साथ छठे स्थान पर मौजूद है।