CATEGORIES

April 2024
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
April 26, 2024

भारत में कोरोना के पॉजिटिविटी रेट में कमी

पिछले 24 घंटे में 3 लाख 26 हजार 14 मामले सामने आए और 3,876 लोगों की मौत हो गई। राहत की बात यह रही कि इस दौरान 3 लाख 52 हजार 850 लोगों ने कोरोना को मात दी। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 30,754 की गिरावट दर्ज कह गई। यह इस साल एक्टिव केस में आंकड़ों में सबसे बड़ी गिरावट है।

देश में कोरोना के मामले घटने लगे हैं। रोजाना केस के साथ पॉजिटिविटी रेट में भी कमी देखी जा रही है। पिछले 6 दिनों में पॉजिटिविटी रेट में 5.6% की गिरावट दर्ज की गई। 9 मई को पॉजिटिविटी रेट 24.9% थी। यानी हर 100 टेस्ट में करीब 25 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो रही थी। यह आंकड़ा 14 मई को घटकर 19.3% रह गया। यानी अब हर 100 टेस्ट में 19 या 20 संक्रमित ही मिल रहे हैं। वहीं, रोजाना केसों में भी 11% तक की कमी देखी गई। 9 मई को देश में 3.66 लाख संक्रमित मिले थे, यह आंकड़ा 14 मई को 40 हजार घटकर 3.26 लाख पर आ गया।

देश में कोरोना के कहर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हाई-लेवल मीटिंग की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हाई पॉजिटिविटी रेट वाले इलाकों में टेस्टिंग बढ़ाई जाए। उन्होंने गांवों में कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि गांवों में डोर-टू-डोर टेस्टिंग और सर्विलांस की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा उन्होंने वेंटिलेटर्स का इस्तेमाल नहीं होने पर भी नाराजगी जताई है। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण इलाकों में ऑक्सीजन की प्रॉपर सप्लाई की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों को वेंटिलेटर और अन्य उपकरणों को ऑपरेट करने के लिए ट्रेनिंग दी जानी चाहिए।