CATEGORIES

April 2024
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
April 26, 2024

कोरोना संकट: 24 घंटे में 89,000 केस दर्ज किये आए

03 Apr. Gujarat: देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति आये दिन और भी भयावह होती जा रही है। बता दें की, बीते 24 घंटे में 89,019 नए मरीज सामने आये हैं। वहीं इसके मुकाबले सिर्फ 44,176 मरीज संक्रमण से ठीक हुए हैं, जबकि इस महामारी से 713 लोगों की मृत्यु हो गई है। एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 44,123 की बढ़ोतरी हुई है। एक दिन में संक्रमित हुए लोगों का आंकड़ा पहले पीक से सिर्फ 9,000 दूर है। इससे पहले 16 सितंबर को सबसे अधिक 97,860 मरीज मिले थे, इसके बाद यह आंकड़ा कम होना शुरू हो गया था।

वहीं दूसरी ओर कोरोना के बढ़ते मामलों देख महाराष्ट्र में पहली से 8वीं क्लास तक की परीक्षाएं निरस्त कर दी गई हैं। महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड ने शनिवार को कहा कि कक्षा के 1 से 8 तक के सभी छात्रों को बिना परीक्षा के पास किया जाएगा। अगले आदेश तक सभी स्कूल भी बंद राखी जाएँगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि 9वीं और 11वीं कक्षा के छात्रों के बारे में सरकार जल्द ही कोई फैसला लेगी।

साथ ही बता दें कि देश में अब तक करीब 1.24 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, करीब 1.15 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1.64 लाख लोगों की मौत हो गयी है। 6.55 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। आपको बता दें की ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं।

जानिये कोरोना अपडेट्स…

  • नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को श्रीनगर के हॉस्पिटल में भर्ती हुए। उनके बेटे उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। फारूक की कोरोना रिपोर्ट 30 मार्च को पॉजिटिव पाए गए थे।
  • मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने संकेत दिए हैं कि शहर में मंदिर और मॉल फिर से बंद हो सकते हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में सरकार कुछ नए और सख्त कदम उठा सकती है।
  • महाराष्ट्र में अब सिर्फ 8 दिनों का स्टॉक ही ब्लड बैंक में बचा हुआ है। यह डराने वाला खुलासा राज्य के मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने किया है। उन्होंने युवाओं से ब्लड डोनेट करने अपील भी की है।
  • महाराष्ट्र में 31 से 40 साल की उम्र वाले सबसे ज्यादा संक्रमित हुए हैं। डॉक्टर इसका कारण इस उम्र के लोगों का घर से ज्यादा बाहर निकालना मानते हैं। वहीं, सबसे कम सिर्फ 147 संक्रमित 101-110 साल के बीच का है।
  • मुंबई एयरपोर्ट पर अब सिर्फ 600 रुपए में होगा RT-PCR टेस्ट। पहले 850 रुपए में किया जाता था टेस्ट।
  • कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। इसमें 75 साल से अधिक उम्र के लोगों, दिव्यांगों और बिस्तर से उठने में असमर्थ लोगों को घर जाकर कोविड-19 वैक्सीन लगाने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता का कोर्ट से अनुरोध है कि वह इस संबंध में केंद्र, महाराष्ट्र सरकार और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) को निर्देश दे।
  • दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज के 13 विद्यार्थियों और दो स्टाफ मेंबर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सूत्रों के अनुसार ये लोग डलहौजी ट्रिप पर गए थे। वहां से लौटने पर ये पॉजिटिव पाए गए।

जानिए इन राज्यों के हाल…

1. सबसे पहले महाराष्ट्र प[ार डालते हैं एक नज़र। यहां शुक्रवार को 47,913 नए मरीज मिले। 24,126 मरीज ठीक हुए और 481 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 29.04 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 24.57 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 55,379 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 3.90 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

2. पंजाब में शुक्रवार को 2,873 नए मरीज मिले। 2,002 ठीक हुए, जबकि 57 की मौत हुई। राज्य में अब तक 2.45 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.13 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 6,983 की मौत हुई है। फिलहाल 25,458 लोगों का इलाज चल रहा है।

3. वहीं दिल्ली में शुक्रवार को 3,594 नए केस आए। 2,084 मरीज ठीक हुए और 14 संक्रमितों की मौत हुई। यहां अब तक 6.68 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं, 6.45 लाख ठीक हुए हैं और 11,050 ने जान गंवाई है। अभी 11,994 का इलाज चल रहा है।

4. मध्यप्रदेश पर गौर करें तो, शुक्रवार को 2,777 नए मरीज मिले। 1,482 लोग ठीक हुए, जबकि 16 की मौत हुई। राज्य में अब तक 3 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.77 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 4,014 की मौत हुई है। फिलहाल 19,336 लोगों का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात में शुक्रवार को 2,640 नए कोरोना मरीज मिले। 2,066 मरीज ठीक हुए, जबकि 11 की मौत हुई। राज्य में अब तक 3.12 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.94 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 4,539 मरीजों की मौत हुई है और बरहाल 13,559 लोगों का इलाज चल रहा है।

6. एक ओर राजस्थान की बात करें तो यहाँ शुक्रवार को 1,422 संक्रमितों की पहचान हुई। 499 मरीज ठीक हुए और 2 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक करीब 3.36 लाख मरीज इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 3.22 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,824 ने जान गंवाई है। बरहाल 10,484 मरीजों का इलाज चल रहा है।