CATEGORIES

April 2024
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
April 26, 2024

अनुष्का विराट के घर जन्मी लक्ष्मी

11 Jan. Vadodara: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पैरेंट बन गए हैं। अनुष्का ने सोमवार को बेटी को जन्म दिया। उनकी डिलीवरी मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में हुई। सोमवार सुबह ही दंपत्ति डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचा था। कोहली ने खुशखबरी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा है कि अनुष्का और उनकी बेटी एकदम ठीक है। साथ ही अपने फैन्स से प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील भी की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

अगस्त 2020 में अनुष्का और विराट ने प्रेगनेंसी का ऐलान किया था। उस दौरान उन्होंने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें अनुष्का पोल्का डॉट ड्रेस पहने हुए नज़र आयी थीं और उनके साथ विराट कोहली भी खड़े नज़र आये थे। फोटो के कैप्शन में लिखा था, “और तब हम तीन हो जाएंगे। जनवरी 2021 में आएगा/आएगी।”