CATEGORIES

April 2024
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
April 25, 2024

पैन और आधार को लिंक करने की तारीख 30 जून हुई

01 Apr. Vadodara: सरकार ने पैन को आधार के साथ लिंक करने की तारीख बढ़ा दी है। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते इसकी तारीख बढ़ाकर 30 जून कर दी गई है। पहले पैन और आधार को 31 मार्च तक लिंक करना था।

आखिरी दिन लोगों को पैन और आधार लिंक करने में दिक्कतें भी आ रही थीं। दरअसल, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट ठीक से काम नहीं कर रही थी। सोशल मीडिया के जरिए लोग इस परेशानी को लेकर शिकायत भी कर रहे थे। हालांकि अब सरकार ने पैन-आधार लिंक करने की तारीख आगे बढ़ाकर करदाताओं को राहत दी है।