स्विट्जरलैंड के सोलोथरन गांव की घड़ी में नहीं बजते कभी 12

Nalini Raval 18 अक्टूबर 2020
स्विट्जरलैंड के सोलॉदरन गांव के टाउन स्कवेयर में मौजूद घड़ी में 12 का अंक ही नहीं है।
विश्व की सभी घड़ियों में 12 से 12 तक के अंक होते हैं, इसिसे हम समय को जानते है। पर अगर किसी घड़ी में 12 का अंक ना हो तो कोई भी इस घड़ी कोई नहीं खरीदेगा। लेकिन स्विट्जरलैंड के सोलोथरन गाव के टाउन स्क्वेयर में मौजूद खूबसूरत ,आकर्षक,एंटीक घड़ी में 12 का अंक ही नहीं है। पहली नजर में लगता है, कि शायद कोई भूल हुई हो, लेकिन ऐसा नहीं है। यहां के लोग 11 नंबर को बहुत लकी मानते हैं। और इस नंबर से बहुत ही प्यार करते हैं। यहां के चर्च से लेकर हर चीज में 11 नंबर तो होता है ।यहां 11 वा जन्मदिन भी बहुत खूब धूमधाम से मनाया जाता है। इनका मानना है, कि यदि 12 का अंक आयेगा को दुःख,कष्ट,पीड़ाएं आएंगी। इसलिए सुखी रहने और खुश रहने के लिए 12 का अंक होना ही नहीं चाहिए। यही वजह है कि यहां की घड़ी में 12 का अंक ही नहीं होता है।