CATEGORIES

April 2024
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
April 23, 2024

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को मिला दादासाहेब फालके अवॉर्ड

01 Apr. Vadodara: दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड 2020 से नवाजा जाएगा। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को इसका ऐलान किया। बता दें कि, इसे तमिलनाडु चुनाव से जोड़कर देखे जाने के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि, ‘रजनीकांत का फिल्म इंडस्ट्री के योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है। इसका चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है।’ दरअसल, तमिलनाडु में 6 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए वाेटिंग होनी है। सुपरस्टर रजनीकांत को 51वां दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से 3 मई को नवाज़ा जायेगा।

प्रधानमंत्री ने दी ‘थलाइवा’ को बधाई

केंद्रीय सूचना एंवम प्रसारण मंत्री जावड़ेकर के बयान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘थलाइवा’ को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बधाई दी है। उन्होंने लिखा, “कई पीढ़ियों में लोकप्रिय, जबरदस्‍त काम जो कम ही लोग कर पाते हैं, विविध भूमिकाएं और एक प्‍यारा व्यक्तित्व …ऐसे हैं रजनीकांत जी। यह बेहद खुशी की बात है कि थलाइवा को दादा साहेब फाल्‍के पुरस्कार से सम्‍मानित किया गया है, उन्‍हें बधाई।”

रजनीकांत ने 26 दिन में छोड़ दी थी राजनीति

रजनीकांत का राजनीति में आने का सपना अधूरा ही रह गया। 70 साल के रजनी ने खराब सेहत की वजह से चुनावी राजनीति में नहीं आने का फैसला किया है। 3 दिसंबर को रजनीकांत ने कहा था कि वे नई पार्टी बनाएंगे और 2021 का विधानसभा चुनाव भी लड़ेंगे। 31 दिसंबर को नई पार्टी का ऐलान किया जाएगा, लेकिन ऐसा हो ना सका और 26 दिन के अंदर ही उन्होंने राजनीति छोड़ दी।

क्या आप रजनीकांत के बारे में ये बातें जानते हैं?

12 दिसंबर 1950 को बेंगलुरु के एक मराठी परिवार में जन्मे रजनी का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है। जीजाबाई और रामोजी राव की चार संतानों में शिवाजी सबसे छोटे थे। उनकी स्कूलिंग बेंगलुरु में हुई। सुपरस्टार रजनीकांत केवल चार साल के थे, तभी उनकी मां का निधन हो गया था। घर की माली हालत बहुत अच्छी नहीं थी। इसलिए रजनीकांत ने कुली से लेकर बस कंडक्टर तक का काम किया। बस में टिकट काटने के अनोखे अंदाज की वजह से ही वे पॉपुलर हुए और दोस्तों ने उन्हें फिल्मों में अपने एक्टिंग हुनर को दिखने की सलाह दी।

रजनीकांत से पहले दादासाहेब फाल्के अवार्ड से इन अभिनेताओं को नवाज़ा जा चूका है

वर्षनामफिल्म इंडस्ट्री
2018अमिताभ बच्चनहिन्दी
2017विनोद खन्नाहिन्दी
2016कसिनाथुनी विश्वनाथतेलुगू
2015मनोज कुमारहिन्दी
2014शशि कपूरहिन्दी
2013गुलजारहिन्दी
2012प्राणहिन्दी
2011सौमित्र चटर्जीबंगाली
2010के. बालचन्दरतमिल, तेलुगू
2009डी. रामानायडूतेलुगू
2008वी. के. मूर्तिहिन्दी
2007मन्ना डेबंगाली, हिन्दी
2006तपन सिन्हाबंगाली,हिन्दी
2005श्याम बेनेगलहिन्दी
2004अडूर गोपालकृष्णनमलयालम
2003मृणाल सेनबंगाली
2002देव आनन्दहिन्दी
2001यश चोपड़ाहिन्दी
2000आशा भोसलेहिन्दी, मराठी
1999ऋषिकेश मुखर्जीहिन्दी
1998बी. आर. चोपड़ाहिन्दी
1997कवि प्रदीपहिन्दी
1996शिवाजी गणेशनतमिल
1995राजकुमारकन्नड़
1994दिलीप कुमारहिन्दी
1993मजरूह सुल्तानपुरीहिन्दी
1992भूपेन हजारिकाअसमिया
1991भालजी पेंढारकरमराठी
1990अक्कीनेनी नागेश्वर रावतेलुगू
1989लता मंगेशकरहिन्दी, मराठी
1988अशोक कुमारहिन्दी
1987राज कपूरहिन्दी
1986बी. नागी. रेड्डीतेलुगू
1985वी. शांतारामहिन्दी, मराठी
1984सत्यजीत रेबंगाली
1983दुर्गा खोटेहिन्दी, मराठी
1982एल. वी. प्रसादहिन्दी, तमिल, तेलुगू
1981नौशादहिन्दी
1980पैडी जयराजहिन्दी, तेलुगू
1979सोहराब मोदीहिन्दी
1978रायचन्द बोरालबंगाली, हिन्दी
1977नितिन बोसबंगाली, हिन्दी
1976कानन देवीबंगाली
1975धीरेन्द्रनाथ गांगुलीबंगाली
1974बोम्मीरेड्डी नरसिम्हा रेड्डीतेलुगू
1973रूबी मयेर्स (सुलोचना)हिन्दी
1972पंकज मलिकबंगाली एवं हिन्दी
1971पृथ्वीराज कपूरहिन्दी
1970बीरेन्द्रनाथ सिरकरबंगाली
1969देविका रानीहिन्दी