CATEGORIES

March 2024
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
March 28, 2024

आंध्र प्रदेश में मिला नया स्ट्रेन 15 गुना ज्यादा खतरनाक

कोरोना की दूसरी लहर के बीच आंध्र प्रदेश में वायरस का नया स्ट्रेन मिला है। इसे AP Strain और N440K नाम दिया गया है। सेंटर फॉर सेल्यूलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (CCMB) के वैज्ञानिकों का दावा है कि भारत में मौजूदा स्ट्रेन के मुकाबले यह 15 गुना ज्यादा खतरनाक है। दक्षिण भारत में अब तक कोरोना के 5 वैरिएंट मिल चुके हैं। इनमें AP Strain आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में तेजी से फैल रहा है। इसका असर महाराष्ट्र में भी देखा गया है। सबसे पहले इस स्ट्रेन की पहचान आंध्र प्रदेश के कुरनूल में हुई थी।