CATEGORIES

April 2024
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
April 25, 2024

महाराष्ट्र के मंत्री पर रेप के आरोप

12 Jan. Vadodara: महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए एक महिला ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में रेप की कंप्लेंट दर्ज करवाई है। पीड़िता एक सिंगर हैं और यह कंप्लेंट उन्होंने 11 जनवरी को दी है। इस शिकायत में उन्होंने कहा है कि उन्होंने कुछ दिनों पहले मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह को पत्र लिखकर इस बात की शिकायत की थी। लेकिन वहां से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि अगर आरोपी मंत्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो उन्हें उनकी जान का खतरा है। पीड़िता ने कंप्लेंट की कॉपी को सोशल मीडिया में भी पोस्ट किया है।

सिंगर ने सोशल मीडिया में लिखा है, ‘मैंने बलात्कार की शिकायत मंत्री धनंजय मुंडे के खिलाफ मुंबई पुलिस में की है लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार का एक्शन नहीं लिया गया।’