CATEGORIES

April 2024
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
April 20, 2024
3-1

बंगाल की रणजी टीम के पूर्व कप्तान शुक्ला ने दिया TMC के जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा

5 Jan. Vadodara: पश्चिम बंगाल में चुनाव जैसे-जैसे नज़दीक आ रहे हैं वैसे-वैसे सियासी हलचल तेज़ होती जा रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खास और पूर्व मंत्री शुभेंदु अधिकारी के भाजपा शामिल होने के 16 दिन बाद ही खेल मंत्री और पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला ने भी मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

शुक्ला बंगाल सरकार में यूथ सर्विस और स्पोर्ट्स मिनिस्टर थे। उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री और राज्यपाल जगदीप धनखड़ को भेज दिया है। हालांकि, उन्होंने अब तक विधायकी नहीं छोड़ी है। तो वहीं इस मामले पर बयां जारी करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि, “तो क्या हुआ… पद से इस्तीफा कोई भी दे सकता, वे विधायक के रूप में अपनी सेवाएं देते रहेंगे।

राजनीति से संन्यास की अटकलें लगाई जा रही है

बंगाल की रणजी टीम के पूर्व कप्तान शुक्ला, हावड़ा उत्तर से TMC के विधायक हैं। सूत्रों की मानें तो, अपने इस्तीफे में उन्होंने राजनीति से संन्यास लेने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने मंत्री पद के अलावा हावड़ा के TMC जिलाध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया।

पिछले महीने ही दीदी के करीबी शुभेंदु अधिकारी ने भाजपा ज्वाइन की थी

19 दिसंबर को TMC छोड़ चुके और दीदी के खास रहे पूर्व मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भाजपा का दामन थाम लिया था। उनके साथ कई और सांसद जैसे कि सुनील मंडल, पूर्व सांसद दशरथ तिर्की और 10 MLA भी भाजपा में शामिल हो गए थे। इनमें से 5 विधायक तृणमूल कांग्रेस के ही थे।