CATEGORIES

April 2024
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
April 24, 2024

11 से 28 अप्रैल तक न्यूजीलैंड में भारतीय नागरिकों की एंट्री बैन

08 Apr. Vadodara: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए न्यूजीलैंड ने भारतीयों की एंट्री पर रोक लगा दी है। 11 अप्रैल से 28 अप्रैल तक यह बैन लागू रहेगा। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने इसका एलान करते हुए कहा कि उनके देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 23 मामलों में से 17 लोग भारतीय हैं। ये सभी भारत से लौटे थे। इसलिए यह फैसला लिया गया है। सिंगापुर ने भी भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 8 हजार भारतीयों के वीजा पर रोक लगा दी है। ये वो भारतीय हैं जो पिछले साल कोरोना काल के दौरान सिंगापुर से भारत आए थे और अब वापस जाना चाहते हैं।

23 नए मरीजों में से 17 भारत से लौटने वाले

न्यूजीलैंड में पिछले कुछ दिनों के अंदर कोरोना के 2,531 नए मामले दर्ज किये गए हैं। प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने कहा कि, भारत से आने वाले यात्रियों में कोरोना के मामले सामने आ रहे थे। इसलिए ये अस्थाई बैन लगाया गया है। न्यूजीलैंड के नागरिकों पर भी ये लागू होगा। हमारी सरकार ऐसे और देशों पर भी नजर बनाए है, जहां कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। अगर जरूरत पड़ी तो दूसरे देशों से आने वाले यात्रियों पर भी रोक लगाई जाएगी।

PM जैसिका अर्डर्न ने कहा कि, ‘ये कोई स्थाई प्रतिबंध नहीं है। कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए इसे लागू किया गया है। उम्मीद है कि इस कदम से कोरोना संक्रमण रोकने में कुछ मदद मिलेगी।’

भारत में संक्रमितों का आंकड़ा 1.29 करोड़

भारत में बुधवार को रिकॉर्ड 1 लाख 26 हजार 265 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। पिछले साल महामारी शुरू होने के बाद से अब तक ये पहली बार है, जब एक दिन के अंदर ही इतने लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। इसके पहले 6 अप्रैल को एक दिन के अंदर 1.15 लाख लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे।

बुधवार को 684 मरीजों की मौत भी हो गई और 59 हजार 129 लोग रिकवर हुए। इसी के साथ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब 1.29 करोड़ से अधिक हो गया है। इनमें 1.18 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.66 लाख मरीजों की मौत हो गई। 9 लाख 5 हजार मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

सिंगापुर में 11 हजार लोगों की नौकरी खतरे में

जहाँ भारत में संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है वहीं सिंगापुर में काम कर रहे 11 हजार लोगों की नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है। इनमें 7 हजार भारतीय हैं। वहां के श्रमिक विभाग ने आदेश जारी किया है कि नौकरी कर रहे दूसरे देश के लोगों को 1 मई तक वर्क परमिट लेना ही होगा। परमिट तभी मिलेगा, जब कंपनी के पास विदेशी वर्कर्स का कोटा हो। इस आदेश के पीछे सिंगापुर सरकार की मंशा लोकल लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मुहैया कराना बताया जा रहा है।

22 बार अप्लाई करने के बाद भी वीजा नहीं मिला

बेस्टिन बेनिन शादी के लिए पिछले साल 20 मार्च को भारत आए थे। सिंगापुर में वीजा के लिए 12 बार आवेदन दे चुके हैं, लेकिन मंजूरी नहीं मिल रही है। वहीं, IT एक्सपर्ट वी. रेड्डी पिता की सर्जरी कराने हैदराबाद गए थे। वे 22 बार आवेदन दे चुके हैं पर स्वीकृति नहीं दी जा रही है। उन्हें भारत में भी नौकरी नहीं मिल रही है।