CATEGORIES

April 2024
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
April 19, 2024
tttttttt

एक बार फिर अनुच्छेद 370 के विवाद में फसें दिग्विजय सिंह

मोदी सरकार ने 5 अगस्त, 2019 को जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटा दिया था। तब से ही कांग्रेस पार्टी लगातार इसका विरोध करती आ रही है। इसी के चलते अब अनुच्छेद 370 को लेकर एक बार फिर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह विवादों में घिर चुके हैं। हालही में दिए गए बयान के मुताबिक, उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है, तो वह जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को फिर से बहाल करेगी, इसी के साथ अभी ऐसा दावा किया जा रहा है कि जब उन्होंने यह बयान दिया था उस समय पाकिस्तानी पत्रकार भी उस सम्मेलन में शामिल थे।
क्लब हाउस चैट लीक होने के बाद कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह भाजपा नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। केंद्रीय मंत्रि गिरिराज सिंह ने भी वायरल चैट को ट्वीट करते हुए लिखा, ”कांग्रेस का पहला प्यार पाकिस्तान है। दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी का संदेश पाकिस्तान तक पहुंचाया है। कांग्रेस कश्मीर को हथियाने में पाकिस्तान की मदद करेगी।”
भाजपा नेता और प्रवक्ता संबित्र पात्रा ने भी वायरल चैट को रिट्वीट करते हुए कांग्रेस और दिग्विजय सिंह को निशाने पर लिया। संबित पात्रा ने ट्विटर पर लिखा- ”दिग्विजय सिंह ने अनुच्छेद 370 बहाल करने पर पुनर्विचार की बात कही। उन्होंने हिंदू कट्टरपंथी का जिक्र किया। कांग्रेस राष्ट्रविरोधियों का क्लब हाउस है।”