CATEGORIES

March 2024
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
March 28, 2024

क्रिस मॉरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी

18 Feb. Vadodara: दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस पर मिनी ऑक्शन में जमकर पैसों की बारिश हुई। 33 वर्षीय ऑलराउंडर को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा। मॉरिस अब आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह का छह साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

बता दें कि मॉरिस को विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने इस बार नीलामी से पहले रिलीज किया था। इसके बाद मॉरिस ने 75 लाख रुपये अपनी बेस प्राइस रखी। उन्हें लेने के लिए मुंबई इंडियंस, राजस्थान और बैंगलोर के बीच में होड़ मची।

इन खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीददार

  • सबसे पहले करुण नायर का नाम पुकारा गया। 50 लाख बेस प्राइज वाले इंडियन प्लेयर को किसी ने नहीं खरीदा।
  • इसके बाद 1.50 करोड़ बेस प्राइज वाले इंग्लिश प्लेयर एलेक्स हेल्स को भी किसी ने नहीं खरीदा।
  • ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एरॉन फिंच को किसी ने नहीं खरीदा। उनकी बेस प्राइज 1 करोड़ रुपए रही।
  • भारतीय स्पिनर एम सिद्धार्थ को 20 लाख रुपए बेस प्राइज पर दिल्ली ने खरीदा।
  • ऑस्ट्रेलियाई बॉलर राइली मेरिडिथ को पंजाब किंग्स ने 8 करोड़ रुपए में खरीदा। उनकी बेस प्राइज 40 लाख रुपए थी। उन्होंने अब तक ओवरऑल 34 टी-20 में 43 विकेट लिए।
  • तेज गेंदबाज चेतन सकरिया को राजस्थान ने 1.20 करोड़ रुपए में खरीदा। चेतन की बेस प्राइज 20 लाख रुपए थी। उन्होंने अब तक ओवरऑल 16 टी-20 में 28 विकेट लिए।
  • पेसर लुकमान मेरीवाला को बेस प्राइज 20 लाख रुपए पर दिल्ली ने खरीदा।
  • ऑलराउंडर मोहम्मद अजहरुद्दीन को बेंगलुरु ने बेस प्राइज 20 लाख रुपए में खरीदा।
  • विकेटकीपर शेल्डन जेक्शन को कोलकाता ने बेस प्राइज 20 लाख रुपए में खरीदा।
  • विकेटकीपर विष्णु विनोद को बेस प्राइज 20 लाख रुपए में दिल्ली ने खरीदा।

ऑक्शन की शुरुआत के 2 राउंड में 14 बड़े खिलाड़ियों (मार्की प्लेयर्स) के बाद बल्लेबाजों, ऑलराउंडर्स, विकेटकीपर्स और बॉलर्स पर बोली लगेगी। सभी 292 में से सिर्फ 10 खिलाड़ियों को 2 करोड़ रुपए की बेस प्राइज के स्लॉट में रखा गया है। 13 राउंड और 87 प्लेयर्स के बाद नीलामी तेज रफ्तार से होगी।

20 लाख रुपए बेस प्राइज वाले 2 खिलाड़ी जिन पर सबसे ज्यादा नजरें हैं

अर्जुन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर के बेटे और लेफ्ट-ऑर्म पेसर अर्जुन ने MIG क्रिकेट क्लब की ओर से खेलते हुए 3 विकेट लिए थे। साथ ही इस ऑलराउंडर ने 31 गेंदों पर नाबाद 77 रन बनाए थे। उनकी टीम 194 रन से जीती थी। सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में वे मुंबई के लिए 2 टी-20 खेले, जिसमें 2 विकेट लिए।

मोहम्मद अजहरुद्दीन

भारतीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में 37 बॉल पर शतक जड़ा था। यह टूर्नामेंट इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक रहा। केरल के बल्लेबाज ने 5 मैच में 195 की स्ट्राइक रेट से 214 रन बनाए। 158 रन बाउंड्री से लिए। एक शतक जड़ा। करियर के 24 टी-20 में 23 की औसत से 451 रन बना चुके। स्ट्राइक रेट 142 का रहा।

2 करोड़ बेस प्राइस वाले स्लॉट में इंग्लैंड के 5 प्लेयर

2 करोड़ रुपए बेस प्राइस वाले खिलाडी में भारत के हरभजन सिंह और केदार जाधव शामिल हैं। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर ग्लेन मैक्सवेल और स्टीव स्मिथ भी हैं। इंग्लैंड के सबसे ज्यादा 5 खिलाड़ियों मोइन अली, सैम बिलिंग्स, लियाम प्लंकेट, जेसन रॉय और मार्क वुड को लिस्ट में जगह मिली। हालांकि, वुड ने नाम वापस ले लिया। एक नाम बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन का भी है।​​​​​​