CATEGORIES

April 2024
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
April 20, 2024

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डोर-टू-डोर वैक्सीनेशन की अनुमति

देश में कोरोना के नए मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। टीकाकरण का आंकड़ा भी 83 करोड़ के पार हो गया है। इस बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए घर-घर (डोर-टू-डोर) टीकाकरण की अनुमति दे दी है। इसके लिए एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है। नीति आयोग ने कहा, कहा कि हम उन लोगों के लिए घर पर टीकाकरण शुरू कर रहे हैं, जो कोविड सेंटर पर जाने में सक्षम नहीं हैं। इसके लिए एडवाइजरी जारी की गई है। आदेश में कहा गया है कि वैक्सीनेशन सेंटर पर जाने में अक्षम लोगों को टीका लगाना सुनिश्चित किया जाए। सभी राज्य और केंद्रशासित राज्य इसके लिए खास व्यवस्था करें।