CATEGORIES

April 2024
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
April 25, 2024

गुजरात में भी सेब की फसल होगी तैयार!

कश्मीर और हिमाचल जैसे ठंडे प्रदेशों के सेब तो आपने बहुत खाए होंगे,लेकिन अब गुजरात में भी आधुनिक किसान सेब की फसल लेने की कोशिश कर रहे हैं।

कुछ साल पहले ऐसा होता था कि कुछ फल और सब्जियां कुछ प्रदेश में ही लगाए जाते थे,लेकिन अब कच्छ जैसे प्रदेश में खूब अच्छी आम की फसल ली जाती है,जामनगर में विदेशी कैक्टस और ड्रैगन फ्रूट की फसल भी किसान लेते हैं। उत्तर गुजरात में भी केसर आम की फसल कई किसान लेते हैं।ऐसे में करजण तालुका के वेमार गांव में रहने वाले किसान गिरीश पटेल ने सेब की खेती करने के बारे में सोचा और उन्होंने अपने खेत में 220 जितने सेब के पौधे लगाकर सफलतापूर्वक सेब की फसल ली है। 2019 में पहली बार गुजरात के करजन में सेब के पौधे लगाए गए थे और फिलहाल यह 5-7 फ़ीट के हो चुके हैं।इस वर्ष सेब के पेड़ पर फूल और फल भी लगे हैं, लेकिन इस बार उसे तोड़ दिया गया है।अगले साल से गुजरात की जनता गुजरात के ही सेब खाने का आनंद ले पाएगी।

गिरीश पटेल नामक इस किसान ने एक अनोखा प्रयोग किया है।जिसमें उन्हें काफी सफलता मिली है।उन्होंने अन्य किसानों को भी पारंपरिक खेती छोड़ कर आधुनिक खेती की ओर रुख करने का आह्वान किया है।