CATEGORIES

March 2024
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
March 29, 2024

अनुष्का ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर

01 Feb. Vadodara: आखिरकार अनुष्का शर्मा ने अपनी न्यू बॉर्न बेबी गर्ल की आज पहली झलक सोशल मीडिया पर साझा कर दी है। उन्होंने जिस तस्वीर को शेयर किया है, उसमें वे वामिका यानी कि अपनी बेटी को बाहों में लिए दिख रही हैं। उनके पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली उनके बगल में खड़े हैं और दोनों बेटी को प्यार से देखते नजर आ रहे हैं।

अनुष्का ने अपनी पोस्ट में यह खुलासा भी किया है कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। साथ ही दुआ और शुभकामनाएं देने वालों का शुक्रिया अदा भी किया है। अनुष्का द्वारा शेयर की गयी तस्वीर पर कोहली ने कमेंट किया- मेरी पूरी दुनिया एक फ्रेम में।

अनुष्का ने अपने कैप्शन में लिखा, “हम प्यार और आभार के साथ रह रहे थे, लेकिन नन्ही वामिका हमें अलग स्तर पर ले आई है। आंसू, हंसी, चिंता, परम सुख..इन सभी इमोशंस का अनुभव हमने पल भर में कर लिया। हमारी नींद उड़ी है, लेकिन दिल भरे हुए हैं। आप सबकी दुआओं और प्रर्थानाओं के लिए शुक्रिया।”