CATEGORIES

April 2024
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
April 24, 2024

अमिताभ बच्‍चन की हुई आंख की सर्जरी

1 Mar. Mumbai: हिंदी सिनेमा के सुपरस्‍टार अमिताभ बच्‍चन ने अपने ब्‍लॉग के बताया था कि उनकी तबीयत सही नहीं है और उन्‍हें सर्जरी करानी पड़ सकती है। लेकिन कल तक ये साफ नहीं था कि महानायक अमिताभ बच्‍चन कौन सी सर्जरी कराएंगे और कब कराएंगे। लेकिन अब बिग बी ने अपने ब्‍लॉग में लिखकर बता दिया है कि उन्‍होंने हाल ही में अपनी आंख की सर्जरी कराई है।

एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के अनुसार अमिताभ बच्‍चन को आंख में मोतियाबिंद की शिकायत थी। जिसके चलते उन्‍होंने एक छोटी सी सर्जरी कराई है। अमिताभ बच्‍चन की लेजर से सर्जरी की गई है। फिलहाल बिग बी अस्‍पताल में ही भर्ती हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनकी छुट्टी आज शाम तक हो सकती है।