CATEGORIES

March 2024
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
March 29, 2024

अमेरिका को मिला 46वां राष्ट्रपति

21 Jan. Vadodara: अमेरिका के लोकतंत्र के लिए कल बड़ा दिन रहा। बीते दिनों तमाम चुनौतियों और संघर्षों से गुजरने के बाद आखिरकार अमेरिका को उसका 46वां राष्ट्रपति मिल गया। बुधवार को डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडेन ने भारतीय समयानुसार रात 10:18 बजे राष्ट्रपति पद की शपथ ली। उनके साथ कमला हैरिस ने उप-राष्ट्रपति पद के लिए शपथ ली। बेहद कड़ी सुरक्षा और कोरोना के चलते खास तैयारियों के बीच राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह अमेरिकी संसद कैपिटल के सामने आयोजित किया गया।