अब AAP ने किया गुजरात का रुख

Image Source : Archives
22 March 2022
आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रदर्शन को गुजरात में दोहराने की कोशिश में है। इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुजरात दौरे का फैसला किया है। दोनों नेता 2 अप्रैल को अहमदाबाद में रोड शो कर सकते हैं। खास बात है कि बीते साल हुए निकाय चुनाव में आप ने शानदार प्रदर्शन किया था और सूरत नगर निगम में विपक्ष के तौर पर उभरी थी। दिसंबर में गुजरात में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुजरात से आप के वरिष्ठ नेता इसुदान गढ़वी बताते हैं, ‘अरविंद जी अब पूरा ध्यान गुजरात पर लगाएंगे और आने वाले दिनों में वे एक महीने में दो से तीन बार राज्य का दौरा कर सकते हैं।’ आप राज्य में तेजी से अपना विस्तार करने में जुटी हुई है। गढ़वी के अनुसार, पार्टी ने पहले ही 52 हजार में से 32 हजार बूथ पर प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं।